फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के कृष्णापुर में देखा गया तेंदुआ

विज्ञापन
leopard
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग के बाद अब नैनीताल के रिहायशी इलाके दुर्गापुर में सड़क पर चलते तेंदुए की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो आने के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। वन अधिकारियों का दावा है कि वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है। नैनीताल के वीरभट्टी निवासी युवराज सिंह के मुताबिक वह कुछ दिन पूर्व अपनी कार से घर की ओर आ रहे थे। इस बीच कृष्णापुर से पहले दुर्गापुर में कच्ची सड़क पर तेंदुआ चलता दिखाई दिया। करीब दो मिनट तक तेंदुआ सड़क पर चल रहा था। बाद में कार की रोशनी होने पर जंगल में चला गया। इधर क्षेत्र में तेंदुए की आमद से क्षेत्रवासियों में दहशत है। उनका कहना है कि शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में वन्यजीव से जान का खतरा रहता है। पश्चिमी वन वृत्त के संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि जंगल से सटा क्षेत्र होने की वजह से तेंदुआ दिखाई दिया है। क्षेत्रवासियों की शिकायत मिली है, वन कर्मियों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें