फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तुमसे मिलने को अब 10 दिन और

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। देश ही नहीं बाहर के भी बाबा के भक्तों की टोलियां तैयार होने लगी हैं अपने अलौकिक महाराज से मिलने को। 15 जून का दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब भक्त नीब करौरी महाराज से मिलने कुमाऊं की धरती कैंची धाम पहुंचेंगे। मंदिर में रंग-रोगन तो पहले ही हो चुका है, अब बस इंतजार 15 जून का है। 12 जून से ही भक्तों के लिए मंदिर में माल-पुवे बनने का काम शुरू होगा। इस बार करीब एक लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। भवाली से आठ किमी आगे अल्मोड़ा रोड पर बाबा नीब करौरी महाराज का भव्य मंदिर कैंची धाम स्थित है। बाबा के भक्तों को 15 जून के दिन का खास इंतजार रहता है। मंदिर में अभी से पूरे दिन हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो चुका है। मंदिर के गेट से लेकर अंदर साफ-सफाई के बाद रंग-रोगन का काम पूरा करने के बाद रेलिंग लगाए जाने का काम चल रहा है। अल्मोड़ा और भवाली की तरफ से यात्री यहां पहुंचते हैं इसलिए प्रशासन की तरफ से भी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। बाबा के कई भक्त तो अभी से मंदिर पहुंचना शुरू हो गए हैं। मेले की खास बात यह भी है कि मंदिर के भीतर सारी व्यवस्थाएं केवल बाबा के भक्तों के ऊपर रहती हैं। मंदिर के भीतर पुलिस की यहां कभी जरूरत नहीं पड़ी। सभी को दिया जाने वाला प्रसाद माल-पुवा यहां शुद्ध देशी घी में 12 जून से बनना शुरू हो जाएगा। 12 जून के बाद दिन-रात 15 जून तक यह प्रसाद बनता रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी के मुताबिक मेले की तैयारियों को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें