फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम आज करेगी जमरानी बांध स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
narmada dam
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (उत्तर) एलके शर्मा ने बताया कि केंद्रीय जलायोग के मुख्य अभियंता और विभिन्न विभागों के तीन निदेशक सोमवार को जमरानी बांध स्थल का निरीक्षण करने आ रहे हैं। यह टीम बांध निर्माण की संभावनाओं के अलावा सिंचाई विभाग द्वारा भेजी गई नई डीपीआर की समीक्षा करेगी। बांध स्थल के निरीक्षण के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को पेश करेगी। सिंचाई अधिकारियों का कहना है कि यह दौरा मात्र औपचारिक है। अब जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति मिलना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें