फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कालेज में पीजी के विषय शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा संघ शिप्रा बसेड़ा ने बुधवार को उच्चशिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पीके पाठक को सौंपा। इसमें महाविद्यालय के स्नातक स्तर के विषयों के स्नातकोत्तर में उच्चीकरण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्राओं की मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। छात्रा संघ अध्यक्ष बसेड़ा का कहना है कि महिला महाविद्यालय प्रदेश का एकमात्र आदर्श महाविद्यालय है। इस आदर्श महाविद्यालय में भी तीन चार विषयों को छोड़कर अन्य सभी में स्नातक स्तर पर कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विज्ञान वर्ग में जंतुविज्ञान, गणित विषय का उच्चीकरण किया जाना चाहिए। स्नातकोत्तर में विषय कम होने की वजह से तमाम छात्राओं को स्नातक करने के बाद दूसरे महाविद्यालय में प्रवेश के लिए भटकना पड़ता है। इस दौरान छात्रा संघ पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें