हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारतेंदु जोशी और नेहा अधिकारी चैंपियन बने। सभी विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
ये रहा परिणाम-
पुरुष वर्ग-
10 हजार मीटर दौड़ - डूंगर सिंह प्रथम, राजेश द्वितीय, रोहित तृतीय
भाला फेंक - मनीष बिष्ट प्रथम, राजेंद्र सिंह द्वितीय, हरीश चंद्र तृतीय
त्रिकूद - मनीष प्रथम, मनीष बिष्ट द्वितीय, चेतन बिष्ट तृतीय
गोलाफेंक - तरुण प्रथम, मनीष द्वितीय, हेम उपाध्याय तृतीय
200 मीटर दौड़ - भारतेंदु जोशी प्रथम, चेतन बिष्ट द्वितीय, मनीष तृतीय
महिला वर्ग -
भाला फेंक - प्रियंका प्रथम, अंजली द्वितीय, कविता तृतीय
200 मीटर दौड़ - नेहा अधिकारी प्रथम, दीपा जोशी द्वितीय, मीनाक्षी आर्य तृतीय
3000 मीटर दौड़ - नीलम प्रथम, मीनाक्षी पांडे द्वितीय, दीपा बिष्ट तृतीय