फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइका ढ़ेला में चल रही थियेटर कार्यशाला सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजन में रामनगर के राइंका ढेला में पांच दिवसीय जश्न-ए-बचपन थियेटर कार्यशाला आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को इसका समारोहपूर्वक समापन हुआ। अमेरिकन नृत्य प्रशिक्षक लुइजे मेयर ने प्रतिभागी स्कूली बच्चों को पश्चिमी नृत्य सिखाया था। समापन सत्र में इसका नाट्यमंचन किया गया। बच्चों ने रविंद्रनाथ टैगोर की कहानी तोते का नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत किया। इसमें शिक्षा के बोझ तले बच्चों की योग्यता, सामर्थ्य, संभावनाएं, बचपन छिनने की कहानी मंच पर दिखाई गई। संगवारी टीम प्रमुख कपिल शर्मा, धनंजय ने कहा कि स्कूली बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को उभारना ही आयोजन का उद्देश्य है। प्रात:कालीन सत्र में दिल्ली से आईं बाल मनोवैज्ञानिक पद्मश्री पांडे ने बच्चों से बातचीत कर उनका विश्लेषण किया। समापन में मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य, त्रिलोक सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान माया नेगी, गणेश नेगी रहे। इस दौरान संयोजक नवेंदु मठपाल, नंदराम आर्य, सुरेंद्र लाल सूरी, सुभाष गोला, हिमांशु पांडे, दीपा पांडे, महेश जोशी, डॉ. भारती जोशी विक्रम शर्मा, संजय रिखाड़ी, पुष्पा करगेती आदि थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या 04आरएनआर 02पी
रामनगर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें