पंतनगर विवि के कृषि महाविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वैज्ञानिकाें एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। कृषि महाविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभाग को सर्वश्रेष्ठ विभाग के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जे कुमार और बौद्धिक संपदा अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जेपी मिश्रा ने सस्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. धनंजय कुमार सिंह, कीट विज्ञान विभाग की कनिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. रुचिरा तिवारी, सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमित चतुर्वेदी को फेकल्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2017 से सम्मानित किया। सस्य विज्ञान विभाग के कनिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. गुरविंदर सिंह, मृदा विज्ञान विभाग के कनिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. अजित प्रताप सिंह, सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विश्वजीत प्रमाणिक को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक 2017 का सम्मान प्राप्त हुआ। उद्यान विज्ञान विभाग के प्रधान सहायक शैलेंद्र कुमार सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग स्टाफ 2017 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कृषि संचार विभाग के जगदीश सरन को सर्वश्रेष्ठ कर्मी 2017 का अवार्ड प्रदान किया गया।