फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला जज पांडे नहीं रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के पूर्व जिला जज आरडी पांडे (67) का शनिवार को उपचार के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उनका रविवार को चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. पांडे वर्ष 2006-07 व 2009 से 2011 तक नैनीताल के जिला जज रहे। मूलत: चगेठी, भनोली अल्मोड़ा निवासी आरडी पांडे लेबर ट्रिब्यूनल व जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वे परिवार के साथ हल्द्वानी में रह रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। शवयात्रा में हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जेसीएस रावत, देहरादून के जिला जज एनएस धानिक, आरडी पालीवाल, उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत जोशी, पूर्व जज डीसी मौलेखी, डीजीसी नैनीताल सुशील कुमार शर्मा, गोविंद सिंह बसेड़ा, बीएस पाल, डीके शर्मा, धनश्याम पंत, नरेन्द्र सिंह नेगी, घनानंद जोशी, देवेश पंत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें