रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद 25, 26 दिसंबर को रांची झारखंड में हुए। वहां हुई बॉक्सिंग में रामनगर के खिलाड़ी ऋषि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एकेडमी के अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी ने बताया कि ऋषि स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में चार साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऋषि ने अंडर 19 में 70-75 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अब मई में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रस्तावित हैं। इसमें भी ऋषि अपने भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऋषि के पिता अच्छे लाल सिंह रेलवे स्टेशन रामनगर में एसी इंजीनियर हैं। इसलिए ऋषि की जीत पर डीएसओ अल्मोड़ा सीएल वर्मा समेत कई खेलप्रेमियों, रेलवे स्टाफ ने बधाई दी।