फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में पालतू कुते के नगरपालिका में होगे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न होने पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष तारा चंद्र घिल्डियाल ने सरकारी पोर्टल ‘समाधान’ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कई लोग पालतू कुत्तों को सुबह-शाम सार्वजनिक स्थानों पर घुमाते हैं। स्कूल परिसर तक में जानबूझकर गंदगी कराई जाती है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास ने बताया कि नगर के सभी कुत्ता पालकों से छह माह या उससे अधिक उम्र के कुत्तों का नगरपालिका कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है। उनसे अपने पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, कॉलेजों के खेल मैदानों में न घुमाने को कहा है। पकड़े जाने पर संबंधित कुत्ता मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें