रामनगर (नैनीताल)। किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा में बृहस्पतिवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सतनाम सिंह, बीआरसी समन्वयक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा बुधानी ने शुभारंभ किया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया समारोह में 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोलाफेंक, क्रिकेट, कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुई। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या, मनोज तिवारी ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही क्रीड़ा प्रभारी भारती मिश्रा, वीरेंद्र सिंह गुसाई द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई गई। जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी आर्या, रीना रावत, कमल रावत, सुरेश चंद्र, सविता ने प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग किया। ब्यूरो