फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय आर्टिस्ट कलैंडर का विमोचन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्वालियर की संस्था अनंत फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है। इसने अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर 2018 बनाया है। इसमें देशभर के 12 चुनिंदा चित्रकारों की एक-एक पेंटिंग को चुना गया है। इसमें स्थानीय निवासी राइंका मौना रामगढ़ के कला शिक्षक मुकुल तिवारी भी शामिल हैं। इसलिए रविवार को रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से मुकुल का सम्मान किया गया। उक्त कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। मुकुल की पेंटिंग को जुलाई के पृष्ठ पर स्थान मिला है। मुकुल ने अपनी पेंटिंग का स्लाइड शो भी दिखाया। वरिष्ठ कुमाऊंनी साहित्यकार मथुरा दत्त मठपाल ने इसे फख्र की बात बताया। कार्यक्रम के संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा कि मुकुल की पेंटिंग की प्रदर्शनी अन्य स्थानों पर भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में मुकुल के पिता देवेंद्र तिवारी, नवल के संपादक हरिमोहन, भुवन चंद्र जोशी, विवेक पांडे, सुरेंद्र लाल सूरी, सुभाष गोला, दिनेश उपाध्याय, डॉ. कैलाश जोशी, प्रकाश डंगवाल, पुष्पा डंगवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें