रामनगर (नैनीताल)। राइंका छोई के व्यायाम अध्यापक नवीन चंद्र जोशी को इंदौर मध्यप्रदेश में 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 63वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2017-18 क्रिकेट अंडर 19 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंपायरिंग का दायित्व सौंपा गया है। जोशी सन 2011 से लगातार राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का दायित्व निभा रहे है। उन्होंने मुंबई, चंडीगढ़, ग्वालियर, इंदौर में यू-14, यू-17 व यू-19 बालक-बालिका क्रिकेट प्रतियोगिताओं में सफलता पूर्वक इस कार्य को निभाया है। उनके चयन पर जिला अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, जिला खेल समन्वयक चंचल सिंह बसेड़ा, अनिल लोहनी, मोहन सिंह रावत, सुरेश जोशी, प्रेम मर्तोलिया, एसके शुक्ला, हेम पपनै आदि ने उन्हें बधाई दी है।