रामनगर (नैनीताल)। कोसी रोड स्थित बनवारी बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें एनडीए प्रवेश परीक्षा के टॉपर शिवांश जोशी, एनडीए पास आउट लेफ्टिनेंट हर्ष मेहरोत्रा अपने अनुभव बताएंगे। हमारा उत्तराखंड मंच के संयोजक यशपाल रावत ने बताया कि इसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन भी होगा।