फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की चट्टान से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र कंधार में एक वृद्ध की चट्टान से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार रेवाधर जोशी (73) निवासी परेना बुधवार को घर से बाजार को निकले थे। देर शाम तक उनके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार देर शाम वृद्ध का शव मगल्टा के पास गोमती नदी में देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही कानूनगो त्रिभुवन बोरा, थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल, पटवारी भुवन वर्मा, भूपाल सिंह मटियानी, सुंदर परिहार घटना स्थल पर पहुंचे। कानूनगो ने बताया कि वृद्ध के शरीर के घाव से पता चलता है कि उसकी मौत चट्टान से गिरने से हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें