गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि नदियों में कूड़ा फेंकने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बैजनाथ के ग्रामीणों से बैजनाथ झील में कपड़े न धोने को कहा। कहा कि झील के किनारे कोई ग्रामीण पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों से नदियों में कूड़ा न डालने को कहा है। नदियों में विस्फोट पदार्थों से मछली मारने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोगों से आगे आने को कहा।