फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुओं के आतंक से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तेदुओं के आतंक से गोमती और लाहुरघाटी के ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को शीघ्र पिंजरे में कैद करने की मांग की है। गोमती घाटी के छत्यानी, बजवाड़, सिमार, मैगड़ीस्टेट, पिंगलों, रतिसेरा, थापल और लाहुरघाटी के नैकाना, जखेड़ा, लमचूला, गढ़खेत, चनोली, थापल, मन्यूड़ा आदि गांवों में तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। चनोली के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि एक माह के अंदर उनके गांव में तेंदुए ने तीन जानवरों को अपना शिकार बना लिया है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को शीघ्र मुआवजा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें