गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी में भारत संचार निगम की संचार सुविधा तीन दिन से ठप है। उपभोक्ताओं ने विभाग के आला अधिकारियों से संचार सुविधा शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। लाहुरघाटी के सामाजिक कार्यकर्ता डीके जोशी, नैकाना की प्रधान प्रेमा परिहार, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, लमचूला के प्रधान मदन सिंह सिंह बिष्ट ने बताया कि लाहुर घाटी में बीएसएनएल की संचार सेवा तीन दिन से ठप है। संचार सुविधा दुरुस्त करने के संबंध में विभाग के अधिकारियों को कई बार कह दिया है, लेकिन अभी तक सेवा बहाल नहीं की गई। बीएसएनएल के जेटीओ ने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे हैं। जल्द ही संचार सुविधा बहाल हो जाएगी।