नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमए द्वितीय संस्कृत, बीकॉम प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम कुविवि की वेबसाइट केयूएग्जाम डॉट एसी डॉट इन में देख सकते हैं।