रामनगर (नैनीताल)। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बृहस्पतिवार को लोनिवि के अधिकारियों के साथ रामनगर-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण करने वाली वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि फरवरी 2012 से शुरू हुआ पुल का निर्माण कार्य सितंबर 2014 तक पूरा होना था। पुल का ठेका 26 करोड़ रुपये का था जबकि कंपनी ने तीन करोड़ 30 लाख रुपये की मांग की है। इसकी स्वीकृति का अनुमोदन हो गया है। विधायक ने बताया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए अप्रैल 2018 तक निर्माण पूरा कर पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के अधिकारी बीएन पांडेय, कंपनी के प्रबंधक रविंद्रा, दिनेश महेरा, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, मनोज रावत, विवेक संभल, नवीन करगेती आदि थे।