रामनगर (नैनीताल)। आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री मोहान के कर्मचारियों ने विनिवेश प्रक्रिया का विरोध किया है। इसके लिए वह सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, सांसद, कपड़ा मंत्री अजय टम्टा के नेतृत्व में दिल्ली गए। उन्होंने भारत सरकार के आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि यह औद्योगिक संस्थान आयुुर्वेदिक एवं यूनानी औषधियों के निर्माण में समर्पित है। लाभ की स्थिति में है। इसके बावजूद इसमें विनिवेश का प्रस्ताव चिंताजनक है। मंत्री ने शिष्टमंडल आश्वासन दिया कि विनिवेश रोकने के लिए वह प्रधानमंत्री स्तर पर वार्ता करेंगे। शिष्टमंडल ने आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार पाठक, निगम के निदेशक मंडल से भी चर्चा की। शिष्टमंडल में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेर सिंह अधिकारी, सचिव हरीश चंद्र, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत, मनोज करगेती आदि थे।