फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कालूसिद्ध मंदिर एवं उदयपुरी खड़ंजा निकासी गेट बंद करा दिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सिंह जलाल ने बताया कि उपखनिज निकासी के लिए गांव में डंपरों का आना, जाना लगा रहता है। यह वाहन तेज गति से चलते हैं। इनसे जानमाल का खतरा है। इन वाहनों से ध्वनि, वायु प्रदूषण हो रहा है। इन डंपरों की लंबी कतारों से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण स्कूल बसें बच्चों की उनके घर तक नहीं छोड़ पाती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उपखनिज वाहनों से गांव में यातायात रुका तो दोनों गेटों पर तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान बलवंत सिंह भरड़ा, राम सिंह जलाल, रमेश चंद्र, नारायण दास, चंदन सिंह जलाल, शिव सिंह जीना, टीकम सिंह, तेजपाल सिंह, आनंद सिंह, भगवती देवी, किरन देवी, हंसी देवी, देवेंद्र सिंह, श्याम सिंह, बलवंत सिंह, चरनजीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें