फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय मे सर्जन की मांग को लेकर कार्यकर्ताओ ने की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सरकारी अस्पताल में सर्जन आदि डॉक्टरों की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे छात्रनेताओं ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसमें चंदन जोशी, सुमित लोहनी बैठे रहे। उन्होंने रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सर्जन आदि डॉक्टरों की तैनाती, ब्लड बैंक चालू करने, रात की इमरजेंसी में डॉक्टरों की लगातार ड्यूटी लगाने की मांग की। युवा कार्यकर्ता कपिल नेगी ने कहा कि इस अस्पताल में स्थानीय लोगों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से भी रोजाना तमाम लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन यहां जरूरी संसाधन न होने के कारण मायूस लौटना पड़ता है। दुर्घटना होने पर अधिकतर लोगों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। कार्यकर्ता कपिल नेगी ने कहा कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान मुकेश पांडेय, आकिब अंसारी, आशा बिष्ट, अभिमन्यु डंगवाल, विशाल पांडे, प्रशांत पांडे, अंकुर शर्मा, रजत आर्या, प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें