फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ से मछली पकड़ने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
डीएफओ से हक मांगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मछली पकड़ने वाले कश्यप समाज के सदस्यों ने सोमवार को रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि मछली पकड़ना कई लोगों का पुश्तैनी कारोबार है। इसके लिए करीब 70 वर्षों से वन विभाग अनुमति देता रहा है लेकिन पिछले साल से मछली पकड़ने की अनुमति नहीं मिल सकी है। इस कारण मछुवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी रोजीरोटी पर संकट है। डीएफओ नेहा वर्मा ने कहा कि कश्यप समाज के लोगों को शीघ्र ही महाशीर मछली के संरक्षक से जोड़ा। रोजगार, आजीविका भी मिलेगी। इस दौरान सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप, दिनेश मेहरा, अनिल, सुनील, रामनाथ, किशोर, प्रमोद, चुन्नी लाल, संजीव, दिनेश, राजाराम, ललित, शिवा, लखन, राजेश, शुभम कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें