फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड सभापति ने टीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम, द्वितीय 15 दिसंबर को होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति आरके कुंवर ने सोमवार को इसकी तैयारी का जायजा लिया। बोर्ड मुख्यालय के सभागार में हुई समीक्षा बैठक हुई। बताया कि इसके लिए 29 शहरों में 172 केंद्रों में परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12:30, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 25 नवंबर तक प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो वह बोर्ड कार्यालय की हेल्पलाइन, वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना विवरण चेक कर ले। बोर्ड मुख्यालय से भी संपर्क कर सकता है। कुंवर ने शांतिपूर्ण परीक्षा के साथ ही सभी केंद्रों में समय से परीक्षा सामग्री पहुंचाने को कहा। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी, संयुक्त सचिव ब्रजमोहन रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें