रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में सभी सभासदों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चारधाम यात्रा को कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ने की मांग की है। इसके लिए सोमवार को एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से सीएम, पर्यटन, सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें बताया गया कि 1950 के दशक तक चारधाम यात्रा का अंतिम पड़ाव रामनगर होता था। तब हरिद्वार से बद्रीनाथ, केेदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर यात्री गैरसैंण होकर रामनगर पहुंचते थे लेकिन अब वापसी भी ऋषिकेश को ही हो रही है। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से इस यात्रा को कुमाऊं से जोड़नेे का आग्रह किया है ताकि कुमाऊं क्षेत्र में भी पर्यटन विकसित हो सके। युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। उनके पलायन पर भी रोक लग सके। इस दौरान किशोर चंद्र, वसंती देवी, राहुल डंगवाल, किशोरी लाल, पूजा देवी, शारदा देवी, संजय कुमार, शिल्पेंद्र बंसल, आनंद रावत, लक्ष्मण सिंह, भगवती देवी आदि थे।