फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण की मांग को लेकर समाजसेवी ने सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोटाबाग के ग्रामीणों ने पांडेगांव से तलिया तक पांच किमी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने बताया कि ग्रामसभा पांडेगांव से तलिया तक पांच किमी मोटर मार्ग वर्ष 2006 में स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2010 में लोनिवि रामनगर ने इसके लिए पहाड़ कटान कराया था लेकिन तब से इस मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है। इसी प्रकार पाटकोट से वाया रामपुर कोटाबाग और पवलगढ़ से क्यारी की सड़क भी नहीं बन सकी है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से इस सड़क का निर्माण कार्य पुन: कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें