बाजपुर। श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट की ओर से राजस्थान के दिव्य सालासर से पहुंची ज्योत यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्य मार्ग से ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य विजय महाराज की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। मंडी समिति परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य ने बताया कि 11 नवंबर को सालासर से शुरू हुई ज्योत यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर रामनगर छोई स्थित श्री हनुमान धाम में जाकर ज्योत स्थापित की जाएगी। वहां रविंदर बंसल, सत्यभूषण सिंघला, जयराम सिंघल, अंकुर अग्रवाल, यशपाल राजहंस आदि थे।