बाजपुर। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने से गुस्साए कांग्रेसियों ने हंगामा कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को पूर्व दर्जामंत्री जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका ओर नारेबाजी की। आरोप है कि एक मुकदमे में फंसे भाजपा नेता को प्रदेश सरकार बचाने की कौशिश कर रही है। मौके पर जगतार सिंह बाजवा, अनिल सेन, राजेंद्र बेदी, सिंह स्वरुप भारती, साबिर हुसैन, तनवीर अहमद आदि थे।