फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी कार, बाल-बाल बचा दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के चिड़ियाघर मोटर मार्ग पर एक कार पलट गई। सौभाग्य से कार सवार दंपति बाल-बाल बच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर (यूके07बीवी7828) से दिल्ली निवासी आनंद रावत अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी के साथ नैैनीताल घूमने आए थे। चिड़ियाघर घूमने के बाद वापसी के दौरान चिड़ियाघर रोड स्थित आचार्य नरेंद्र देव राष्ट्रीय औद्योगिक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य गेट के पास पहुंचने पर गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। वाहन में सवार पर्यटक दंपति किसी तरह वाहन से बाहर निकले, दोनों ही सकुशल थे। सूचना के बाद तल्लीताल थाने के कांस्टेबल एस राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों की मदद से वाहन को सीधा किया गया। इसके बाद पर्यटक दंपति गंतव्य को रवाना हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन के न्यूट्रल पर होने के कारण ब्रेक नहीं लगे। इससे वाहन रोड पर ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें