फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौरोहित्य एवं ज्योतिष शास्त्र का मुफ्त प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड सरकार की संस्कृत अकादमी उत्तराखंड हरिद्वार की ओर से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पौरोहित्य एवं ज्योतिष शास्त्र का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी अवधि एक माह है। इसमें भारतीय प्राच्य विधाओं का प्रचार-प्रसार कर शास्त्रों का ज्ञान दिया जा रहा है। पौरोहित्य कर्म के लिए शुक्ल यजुर्वेद, सप्तशती गृहशास्त्र भी सिखाया जाएगा। पं. देवी दत्त दुर्गादत्त पांडे संस्कृत विद्यालय में रविवार को इस शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण 12 दिसंबर तक दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में कक्षा आठ पास, 26 वर्ष से अधिक आयु वाले समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। वह प्रशिक्षण केंद्र में अपना पंजीकरण करा निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। उद्घाटन सत्र में डॉ. लक्ष्मण सिंह कड़ाकोटी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में नवीन चंद्र तिवारी, देवीदयाल तिवारी, डॉ. देवेंद्र हर्बोला, मोहित शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मोहन चंद्र, कैलाश चंद्र पपनै, भुवन चंद्र, उमेश चंद्र रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें