फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी बैराज में लगा लंबा जाम, पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
कोसी बैराज रामनगर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज में 12 बजे से दो बजेे तक लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। ओवरलोड भूसा लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार दोपहर 12 बजे कोसी बैराज में पहुंची। तभी सामने से आ रहा कैंटर ट्रॉली और बैराज के बीच फंस गया। इससे वहां जाम लग गया। तभी समूह ग भर्ती परीक्षा का पेपर भी छूट गया। इससे मौके पर बाइकों की भी कई किमी लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस वालों को जूझना पड़ा। बैराज के दोनों हिस्सों पर खड़े पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया। तभी दोपहर दो बजे बाद जाम खुल सका। इससे परेशान लोगों ने पुलिस, प्रशासन से यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें