रामनगर (नैनीताल)। बाइक फिसलकर हाथी के पास पहुंच गई लेकिन हाथी के भाग जाने से उस पर सवार युवक बालबाल बच गए। रामनगर वन प्रभाग कोटा के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि पाटकोट निवासी दो ग्रामीण बृहस्पतिवार शाम एक बाइक पर बैठकर अपने घर जा रहे थे, कि बेहड़ा पट्टी बागाझाला के पास अचानक हाथी सामने आ गया। इससे बाइक सवार युवक घबरा गए। उन्होंने तेज ब्रेक मारा तो अनियंत्रित बाइक फिसलकर हाथी के पास पहुंच गई। इससे हाथी भी घबराकर जंगल की ओर चला गया। तभी राहगीरों ने राहत की सांस ली और वह भी बाइक उठाकर घर चले गए। इसके मद्देनजर वनाधिकारियों ने वाहन चालकों को जंगल किनारे गति नियंत्रण का सुझाव दिया है।