फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज खेल महाकुंभ आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। न्याय पंचायत और संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम 11 नवंबर तक चलेगा। बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले महाकुंभ में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद त्रिकूद के साथ ही सौ मीटर से लेकर तीन किमी. तक की दौड़ कराई जाएगी। बताया कि कल्याण नगर न्याय पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों के लगभग 900 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेताओं को अंतिम दिन पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहां एनसीसी के लेफ्टीनेंट अशोक कुमार सिंह, राइंका प्रधानाचार्य जगत सिंह गर्ब्याल, सीआरसी समन्वयक हृदेश चौहान, प्रधानाध्यापक जनार्दन सिंह, पूनम मिश्रा, ज्योति महरा, ललित मोहन महरा, रविंद्रनाथ आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें