रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन के अंतर्गत टेड़ा गेट से पर्यटक वाहनों के प्रवेश का समय शीतकालीन सत्र के चलते बदल दिया गया है। रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि सीतावनी जोन के लिए एक नवंबर से 31 मार्च तक पर्यटक वाहनों के प्रवेश के लिए परिवर्तन किया गया है। इस सत्र के दौरान पर्यटक वाहनों को सुबह की पाली में साढे छह बजे से आठ बजे तक और दिन की पाली में साढ़े 12 बजे से दो बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।