नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिसकी वजह से दिनभर अन्य दिनों की तुलना में अधिक ठंड महसूस की गई। दूसरी ओर नगर में इन दिनों रात में आसमान साफ होने से काफी मात्रा में पाला गिर रहा है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।