फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवम्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सात नवबंर तक गलतियां सुधारने का मौका दिया है। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि जिनके ओएमआर पत्र अपूर्ण हैं या उनमें गलती हुई है, वह इस अवधि में सुधार करा सकते हैं। शैक्षिक, प्रशिक्षण अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की सूची परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। यदि इस संबंध में किसी अभ्यर्थी को अपना पक्ष रखना है तो वह सात नवंबर तक अपना प्रत्यावेदन बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध करा दे। प्रत्यावेदन के संबंध में विस्तृत निर्देश भी परिषद की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें