फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के भूमि अधिकार को लेकर करेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। दलित पिछड़ा निर्धन उत्थान एवं जनकल्याण समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं ने गरीबों के भूमि अधिकारी को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। पंडरी गांव स्थित कार्यालय में बैठक में अध्यक्ष रामाशंकर ने कहा कि गरीब परिवारों के भूमि संबंधी विवादों पर शासन-प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके लिए धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन किया जाएगा। कहा कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। जल्द ही समिति द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। संचालन सचिव लखमीर सिंह ने किया। वहां गौतम प्रसाद, सत्यरंजन सरकार, चरनजीत सिंह, सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, मनोहर लाल, प्रीतम सिंह, गौरंग प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें