फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के कर्मियों ने खाली पदों पर कर्मियों की नियुक्ति, पदोन्नति, आवास आवंटन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के मुताबिक कई बार आग्रह के बाद विवि प्रशासन कर्मियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है, जिसकी वजह से उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। कहा कि चार नवंबर तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उसके बाद छह नवंबर से कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। वहां हुई सभा में महासचिव नवल किशोर बिनवाल, अभिराम पंत, प्रेमा जोशी, पार्वती आर्या, प्रकाश पाठक, किशन रौतेला, गिरिजा आदि थे। दूसरी ओर बिष्ट ने कहा कि डीएसबी परिसर के कर्मियों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को भी संघ ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें