रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के तहत 22 और 23 अक्तूबर को पीएनजीपीजी कॉलेज रामनगर में वॉलीबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जीसी पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 से 30 टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट होंगे।