फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग धंसने से मकान को खतरा होने पर अमतोली के ग्रामीण ने ईई को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम अमतोली में मोटर मार्ग धंसने से ग्रामीण के मकान को खतरा हो गया है। ग्राम अमतोली निवासी ईश्वरी दत्त पांडे ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर भूस्खलन रोकने की मांग की है। बताया कि भलौन से अमोठा तक सड़क निर्माण के चलते उसके भवन के आगे भूस्खलन हो रहा है। उसने 28 अगस्त को लोनिवि को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें जमीन खिसकने की सूचना दी गई थी। वहां लगातार हो रहे भूधंसाव से दुर्घटना हो सकती है। दो माह बाद भी लोनिवि ने कोई उपाय नहीं किया। इसलिए शीघ्र भूस्खलन रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें