फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसार जमीन आंबटन व भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्यवाही की मांग पर सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने रानीखेत में नानीसार जमीन आवंटन सहित सभी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने एसडीएम के पेशकार निर्मल भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। इससे पहले तहसील परिसर में हुई बैठक में उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जुमला मात्र बनकर रह गया है। सरकार भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों एनएच घोटाला, समाज कल्याण विभाग का छात्रवृत्ति घोटाला, केदारनाथ आपदा, आबकारी, चावल घोटाला, नानीसार जमीन आवंटन घोटालों पर मौन है और लीपापोती कर रही है। प्रगतिशील एकता महिला केंद्र की शीला शर्मा, इको सेंसेटिव जोन संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, मनवर सिंह बिष्ट, गोपाल असनोड़ा, किरण आर्य, हरीश चंद्र जोशी, मोहन सिंह सजवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें