फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्ष में माया और विपक्ष में अनीता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में मंगलवार को कुमाऊं रेंज स्तरीय ‘मानवाधिकार पुलिस के कार्य में बाधक है या मार्गदर्शक’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें कुमाऊं के छह जनपदों समेत पीएसी से 27 उपनिरीक्षक, सिपाहियों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। पक्ष में पहला स्थान एसआई माया बिष्ट कोतवाली लालकुआं, दूसरा एसआई वंदना बिष्ट कोतवाली नैनीताल, तीसरा स्थान आरक्षी शुभम जोशी 46 बटालियन पीएसी ने हासिल किया। वहीं विपक्ष में पहले स्थान पर एसआई अनीता राणा 31 बटालियन पीएसी रुद्रपुर, दूसरे जितेंद्र कुमार बिष्ट, तीसरे स्थान पर आरक्षी खीमराम थाना भीमताल रहे। निर्णायक में डीएसबी परिसर के पत्रकारिता व जन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, प्रवक्ता डॉ. दीपा रूबाली, वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू कोटलिया, पूर्व एएसपी पीसी उप्रेती थे। एएसपी हरीश चंद्र सती, ममता टम्टा, प्रीतम खाती, हरीश चंद्र भट्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें