फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के क्षेत्र में समाजोपयोगी खोज की संभावना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (हरिद्वार भाग) की ओर से खुर्पाताल के रिसोर्ट में दो दिनी विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान दो दिनों में 173 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि विज्ञान, तकनीक को समाज तक पहुंचाने के लिए विज्ञान के सही ज्ञान जरूरी है। युवा वैज्ञानिक प्रकृति एवं पर्यावरण का बदलाव महसूस करें। परिवर्तन के कारणों को जानने, समझने की उत्सुकता रखें, तभी विज्ञान के क्षेत्र में समाज उपयोगी खोज की संभावना बनेगी। तीन सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन में विषय के मुताबिक शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सम्मेलन में प्रो. राजीव जैन, प्रो. मनीषा, प्रो. यूसी गैरोला, प्रो. राजीव माकन, प्रो. एपी मिश्रा, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. नाडा सेविक ने विचार रखे। सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रो. आरटी कौशिक, समारोह के मुख्य अतिथि कोलकाता के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मनोज चक्रवर्ती ने जनवरी 2018 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन के बारे में बताया। प्रो. एबी मेलकानी ने संचालन किया। संयोजक प्रो. एमसी जोशी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें