फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक महोत्सव रबी 2017

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम श्रीपुर बिचुवा में कृषक महोत्सव रबी-2017 हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी। इस मौके पर विधायक पुष्कर सिंह धामी के समक्ष किसानों ने धान खरीद तत्काल करने, जल संस्थान द्वारा उपभोक्ताओं को मनमाने रेट पर कनेक्शन देने का मामला उठाया। विधायक ने तत्काल शिविर लगाकर जल संस्थान से कनेक्शन बंटवाने का आश्वासन दिया। महोत्सव में कृषि, उद्यान एवं पशु पालन विभाग द्वारा निशुल्क दवाइयां बांटी गई। विधायक ने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में 178 क्विंटल धान खरीद की पुष्टि की। वहां पर तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नवीन जोशी, विक्रम चंद, नरेंद्र भट्ट, नवीन सिंह, मालती देवी आदि थे। इधर, विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से निर्बल वर्ग के लाभार्थियों को सात चेक बांटे। सभा नौसर में हुए अग्निकांड के पीड़ित नवीनाथ को 90 हजार का चेक सौंपा गया। वहां पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें