रामनगर (नैनीताल)। विद्युत वितरण खंड के 33/11 केवी उपकेंद्र कालाढ़ूंगी से निकलने वाली सभी 11 केवी पोषकों कालाढूंगी टाउन, नयागांव, छोटी हल्द्वानी, चकलुवा, प्रतापपुर, हरिपुरा, बैलपड़ाव, बेलपोखरा, धनपुर, धमोला, छोई, गैबुुआ, क्यारी, बन्नाखेड़ा, कोटाबाग, पाटकोट, अमोठा, अमगढ़ी, डौनपरेवा, बजुनियाहल्दू, पतलिया, गिंतीगांव में 11 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा के मुताबिक 33/11 केवी उपकेंद्र घासमंडी, चिल्किया से निकलने वाली सभी 11 केवी पोषकों रामनगर शहर, ढिकुली, मोहान, कुमेरिया, चिल्किया, पीरूमदारा, पूछड़ी, हल्दुआ, कानिया, ढेला, चोरपानी, लूटाबड़, बैड़ाझाल में 13 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।