नैनीताल। डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरधर सिंह नेगी ने कहा कि विभाग में उत्तराखंड का इतिहास विषय के शुरू होने से विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न आयामों की जानकारी मिल सकेगी। पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि विभाग के संग्रहालय के माध्यम से छात्रों को भी व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके अलावा विभिन्न आयामों पर बेहतर शोध में भी मदद मिलेगी। वार्ता में मौजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास पढ़ने से विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी लाभ मिल सकेगा। वार्ता में प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. चंद्रकला रावत, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. निर्मल बसेड़ा, डॉ. मनोज बाफिला, डॉ. भुवन चंद्र शर्मा, डॉ. हीरा भाकुनी, डॉ. भुवन आर्या, शिवराज सिंह कपकोटी, अंकिता टम्टा आदि थीं।