रामनगर (नैनीताल)। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिनों की छुट्टी के चलते बिल जमा करने के लिए राजस्व वसूली पटल खोलने का निर्णय लिया है। ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि 14 अक्तूबर (दूसरे शनिवार) और 21 अक्तूबर (भैया दूज) पर अवकाश के चलते बिल जमा करने के लिए राजस्व वसूली काउंटर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। ब्यूरो