फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन समस्याओ के लिये जनसुवाई आठ को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव में आठ अक्तूबर को वन अधिकार कानून 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनसुनवाई की जाएगी। यह आयोजन वन पंचायत संघर्ष मोर्चा और राष्ट्रीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की ओर से किया जाएगा। इसमें वनगूजर, गोठ, खत्ते, वन ग्रामों से जुड़े ग्रामीण भागीदारी करेंगे। मोर्चे के संयोजक तरुण जोशी ने बताया कि जनसुनवाई में सर्वोच्च, उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं सहित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद भी आएंगे। जोशी ने कहा कि इस जनसुनवाई के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण सरकार के सम्मुख किया जाएगा ताकि इन गांवों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। ज्यूरी के कुछ सदस्य समस्याग्रस्त गांव आमडंडा, सुंदरखाल का दौरा भी किया जाएगा। मोर्चे के सदस्यों समेत गोपाल लोधियाल, ललित कड़ाकोटी, महेश जोशी, सरस्वती जोशी, ललिता रावत ने इलाके में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से रविवार को रामनगर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें