फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। राजकीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठवीं और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन, जलाशयों का संरक्षण, परिवहन और संचार, डिजिटल, तकनीकी संसाधन विषय पर मॉडलों का प्रदर्शन किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वहां बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान, अशोक कुमार सिंह, जगत सिंह, दीपू जोशी, हरिशंकर यज्ञिक, डॉ. जसविंदर कौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें